गेहूँ
की संकरी एवं चौड़ी पत्ती के खरपतवार का एक साथ नियन्त्रण करने के हेतु
सल्फोसल्फ्यूरॉन 75 प्रतिशत + मैट्सल्फ्यूरॉन 5 प्रतिशत की 40 ग्राम
मात्रा को 30 दिन पुरानी फसल पर, 600 लीटर
पानी में घोल कर छिड़कें. ध्यान रहे घोल छिड़कते समय खेत में नमी होना आवश्यक है.
Thursday, February 11, 2016
केले के झाड़ के तने के भेदक कीट को कैसे नियंत्रित करें ?
![]() |
| तना भेदक से प्रभावित केले का झाड़ |
केले के झाड़ के तने के भेदक कीट को नियंत्रित करने के लिये कारबरिल
50 डब्ल्यू. पी. नामक दवा 4 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलें. इस तरह से तैयार दवाई की 20 टंकी को एक एकड़ में लगे केले के झाड़ पर छिड़कें.
केले
के झाड़ के तने में यदि छेद दिखाई पड़ रहे हों तो,
इन
छेदों में, उपर दी गई विधि के अनुसार
तैयार दवाई को ,तने के भीतर डालें.
Labels:
उद्यानिकी,
कीट नियंत्रण,
केला,
तना भेदक,
फल
Wednesday, February 10, 2016
प्याज़ की रोपाई कैसे करें एवं क्या सावधानी रखें ?
प्याज़ की रोपाई सूखे एवं तैयार खेत में करें.
रोपाई के उपरांत ही सिंचाई करें.
प्रति एकड) 50 किलोग्राम डी.ए.पी., 15 किलोग्राम सल्फर का प्रयोग रोपाई के पूर्व करें.
रोपाई के उपरांत ही सिंचाई करें.
प्रति एकड) 50 किलोग्राम डी.ए.पी., 15 किलोग्राम सल्फर का प्रयोग रोपाई के पूर्व करें.
आलू एवं टमाटर की फसल को झुलसा रोग से कैसे बचायें ? कृपया मार्गदर्शन दें .
आलू एवं टमाटर की फसल में झुलसा रोग के नियंत्रण हेतु मैटालैक्सिल + मैन्कोज़ैब अथवा सैमैक्सनील + मैन्कोज़ैब को 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करें.
Labels:
आलू,
झुलसा,
टमाटर,
पौध सुरक्षा
संतरे के फल छोटे बन रहे हैं. कृपया बतायें क्या करें ?
150 ग्राम एन.पी.के. 19:19:19 को एक टंकी पानी में घोल कर मिश्रण तैयार करें.
इस तरह की 10 टंकी मिश्रण, प्रति एकड़ छिड़काव करें.
इस तरह की 10 टंकी मिश्रण, प्रति एकड़ छिड़काव करें.
Tuesday, September 29, 2015
धान एवं अरहर की पौध सुरक्षा
| डॉ.अखिलेश कुमार मो. 09424744455 |
धान की फसलों में इल्ल्यिों का प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए ट्राइज़ोफॉस 40 ई. सी. की 400 एम. एल. दवा या इन्डॉक्साकार्ब 15.8 ई. सी. की 200 एम. एल. दवा को 200 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ खेत में छिड़काव करें.
अरहर में पत्ती लपेटक एवं पत्ती काटने वाले कीटों को नियंत्रित करने के लिए ट्राइजोफॉस 40 प्रतिशत की 800 मिली दवा प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें.
Labels:
अरहर,
इल्ली,
झुलसा,
धान,
पत्ती लपेटक,
पौध सुरक्षा,
भूरा धब्बा
Friday, February 27, 2015
चने में चौड़ी पत्ती के नींदा की हाथ से निंदाई करें
चने में चौड़ी पत्ती के नींदा के नियंत्रण हेतु कभी भी नींदानाशी
दवा का उपयोग न करें क्यों कि चना स्वयं चौड़ी पत्ती की फसल है. यदि आप चौड़ी पत्ती
के नींदानाशी का उपयोग करेंगे तो चने की फसल को भी नुकसान होगा. ऐसी परिस्थिति में
चौड़ी पत्ती के नींदा की हाथ से निंदाई करें.
Labels:
चना,
नींदा नियंत्रण
Subscribe to:
Posts (Atom)
