Showing posts with label पत्ती लपेटक. Show all posts
Showing posts with label पत्ती लपेटक. Show all posts

Tuesday, September 29, 2015

धान एवं अरहर की पौध सुरक्षा

डॉ.अखिलेश कुमार
मो. 09424744455
धान में भूरा धब्बा एवं झुलसा रोग के नियंत्रण हेतु प्रोपीकोनाज़ॉल 1 मिली लीटर प्रति लीटर पानी में अथवा ट्राईसाक्लोज़ॉल 6 ग्राम प्रति 10 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें.
धान की फसलों में इल्ल्यिों का प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए ट्राइज़ोफॉस 40 ई. सी. की 400 एम. एल. दवा या इन्डॉक्साकार्ब 15.8 ई. सी. की 200 एम. एल. दवा को 200 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ खेत में छिड़काव करें.
अरहर में पत्ती लपेटक एवं पत्ती काटने वाले कीटों को नियंत्रित करने के लिए ट्राइजोफॉस 40 प्रतिशत की 800 मिली दवा प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें.