Showing posts with label नींदा नियंत्रण. Show all posts
Showing posts with label नींदा नियंत्रण. Show all posts

Thursday, February 11, 2016

गेहूँ की संकरी एवं चौड़ी पत्ती के खरपतवार का एक साथ नियन्त्रण करने के लिये क्या उपाय अपनायें ?

गेहूँ की संकरी एवं चौड़ी पत्ती के खरपतवार का एक साथ नियन्त्रण करने के हेतु सल्फोसल्फ्यूरॉन 75 प्रतिशत + मैट्सल्फ्यूरॉन 5 प्रतिशत की 40 ग्राम मात्रा  को 30 दिन पुरानी फसल पर, 600 लीटर पानी में घोल कर छिड़कें. ध्यान रहे घोल छिड़कते समय खेत में नमी होना आवश्यक है.  

Friday, February 27, 2015

चने में चौड़ी पत्ती के नींदा की हाथ से निंदाई करें

चने में चौड़ी पत्ती के नींदा के नियंत्रण हेतु कभी भी नींदानाशी दवा का उपयोग न करें क्यों कि चना स्वयं चौड़ी पत्ती की फसल है. यदि आप चौड़ी पत्ती के नींदानाशी का उपयोग करेंगे तो चने की फसल को भी नुकसान होगा. ऐसी परिस्थिति में चौड़ी पत्ती के नींदा की हाथ से निंदाई करें.  

Tuesday, December 13, 2011

गेहूँ में संकरी पत्ती का नींदा नियंत्रण

गेहूँ में संकरी पत्ती के नींदा नियंत्रण  हेतु 13 ग्राम सल्फोसल्फ्यूरॉन दवा 200 लीटर पानी में मिलाकर बोनी के 30 दिन बाद छिड़कें.ध्यान रहे दवा के छिड़्काव के समय खेत में पर्याप्त नमी होनी चाहिये. 

चने में नींदा की रोकथाम

चने में नींदा की रोकथाम हेतु बोनी के 48 घंटे के भीतर  पेंडीमिथिलिन दवा 75 मी.ली. प्रति टंकी पानी में मिलाकर  प्रति एकड़ 15 टंकी दवा सहित पानी का छिड़काव करें.  

Monday, June 23, 2008

मई माह की अनुशंशाये

सिंचाई की सुविधा होने पर आम,अमरुद,कटहल जैसे बड़े पेड़ों की छाया में अदरक (किस्म-सुप्रभा)और हल्दी(किस्म-रोमा) की ख्हेती करें(३१.०५.०८)
खरीफ आदानों की नकद खरीद कर विक्रेता से पक्की रसीद लें और धोखाधड़ी से बचें. ठगे जाने पर उपभोक्ता फोरम से सम्पर्क करें
रीवा जिले में उचहन धान लेने के लायक  उचित किस्म जे आर २०१, वंदना और जर ७५ हैं जो ९० -१०० दिनों में पककर तैयार होती है
फलदार पौधों को लगाने के लिए इस माह में उचित आकर के (७५-१०० सेंटीमीटर) लंबे, चौड़े और गहरे गड्ढे खोदकर धुप दिखाने छोड़ दे
अपने खेत की मिटटी की जांच के लिए विधिवत नमूने इकठ्ठा कर जाँच के लिए दें ।रपट  आने के बाद अनुसंशित मात्र में खाद डालें ।
फसलों की कटाई के बाद भूमि की गहरी जुताई करें, जिससे कड़ी धूप में नींदा, कीट एवं रोगाणु का नाश होगा और लागत में कमी आएगी।

शुभकामनायें .